फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सेलाकुई। श्री गुरुराम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में इंडियन सोसायटी ऑफ डिजास्टर मिटीगेशन एंड मैनेजमेंट की ओर से शुक्रवार को कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को भूकंप के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आयोजक संस्था के निदेशक रघुनाथ सिंह ने बताया कि उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। हिमालयी राज्य होने के कारण यह सिस्मिक जोन में आता है। लिहाजा यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहते हैं। भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदा बता कर नहीं आती है। भूकंप आने पर घबराने और उत्तेजित होने के बजाय सावधानी बरती जानी चाहिए। बचाव की जानकारी देने के बाद कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं केे मॉक ड्रिल के माध्यम से राहत कार्यों और प्राथमिक उपचार की जानकारी मुहैया कराई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी, सुखराज बड़ौच, भूपेंद्र सिंह, देवराज सिंह, चरणजीत सिंह, करम सिंह, नारायण सिंह, सत्यपाल, इनायत अली, श्वेता परमार आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें