फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो भगवान राम के नहीं हुए वो जनता के कैसे होंगे : प्रीतम

विज्ञापन
प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन

भाजपा ने गणेश की मूर्ति को दूध पिलाने के नाम पर लोगों को भ्रमित करने और राम मंदिर के नाम पर सियासी रोटियां सेंकने का काम किया है। जो भगवान राम के नहीं हुए वो आम आदमी के कैसे होंगे। ये बातें टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने कहीं।
प्रीतम सिंह ने बुधवार को विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र पर उंगली उठाने से पहले भाजपा अध्यक्ष अपने गिरेबान में झांकर देखें। कांग्रेस का घोषणा पत्र देश के चहुंमुखी विकास के लिए है, जो हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। लेकिन, भाजपा का दोहरा चरित्र है जो पांच साल से देश की जनता को बरगालाने का काम कर रही है। जातिवाद का जहर समाज में घोलने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी की जा रही है। प्रीतम सिंह ने दावा किया कि उत्तराखंड से पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होकर केंद्र में पार्टी की सरकार बनाएंगे। इस दौरान पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात, हिमाचल प्रदेश के सिलाई से विधायक हर्षवर्धन, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री संजय जैन, जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू, राशिद पहलवान, दिनेश कुमार, विपुल जैन, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें