ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
नया शिक्षा सत्र शुरू होने पर प्रखंड के राजकीय हाईस्कूल मदर्सू में मंगलवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आरपी अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक नौनिहाल का शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षा एक ऐसा मंत्र है, जो व्यक्ति को सुसंस्कृत, विद्वान, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ बनाता है। शिक्षा व्यक्ति के मन में राष्ट्रीय भावना को जागृत करती है। शिक्षित होने पर ही व्यक्ति को भले, बुरे का ज्ञान होता है। लिहाजा शिक्षा व्यक्ति के जीवन को प्रगति के पथ पर ले जाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में नौनिहालों को आखर ज्ञान देने के साथ ही उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जाती हैं। इन योजनाओं की जानकारी छात्रों के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचनी जरूरी हैं। कहा कि खासकर बालिका शिक्षा के प्रति जागरुकता अभियान चलाने में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
इस दौरान राजेंद्र डोभाल, मंजू कुकरेती, अलका बिजल्वाण, प्रीति तोमर, अशोक कांबोज, नरेश कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।