फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अनुशासन और एकता की सीख देती है एनसीसी’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में शुक्रवार को एनसीसी यूनिट की सामूहिक एवं एकल ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. केएल बिष्ट ने किया।
उन्होंने कहा कि एनसीसी जीवन में अनुशासन और एकता की सीख देती है। इससे छात्रों में सेना के प्रति सम्मान, राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना पैदा होती है। साथ ही जो छात्र सेना और अर्ध सैनिक बलों में जाना चाहते हैं, उन्हें सेना की बेसिक ट्रेनिंग के साथ ही एनसीसी प्रमाणपत्र का लाभ मिलता है। एआरवी इंकॉ विकासनगर के एनसीसी अधिकारी मेजर एसके बिश्नोई ने कहा कि एनसीसी छात्रों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ती है। कहा कि प्रत्येक युवा को समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। समाजसेवा से ही युवाओं को सामाजिक दायित्वों का अहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रिल प्रतियोगिता के सामूहिक वर्ग में 61 अंकों के साथ अर्जुन कंपनी ने प्रथम, शिवाजी कंपनी ने द्वितीय और महाराणा प्रताप कंपनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। एकल सीनियर डिवीजन में अरविंद नेगी प्रथम, मनीष कुमार द्वितीय और हर्षित राठौर तृतीय रहे। जबकि, जूनयिर विंग में सपना पहले, अमर पाल दूसरे और ईशा तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान कै. प्रभात द्विवेदी, सूबेदार सत्यपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें