फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला

विज्ञापन

मसूरी। महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को गृह परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को कॉलेज के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य मनोज रयाल में वार्षिक गतिविधियों का विवरण पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि वार्षिक गृह परीक्षाओं में 536 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 151 विशेष योग्यता, 10 प्रथम श्रेणी, 127 द्वितीय श्रेणी और 97 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इसके साथ ही कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में पूर्व प्राथमिक वर्ग में उदय कक्षा की आरुषि ने सबसे अधिक 97.57 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्राथमिक वर्ग में कक्षा दो की रितिका पंवार ने 92.82, जूनियर वर्ग में कक्षा आठ के मनीष नेगी ने 89.3 और सीनियर वर्ग में कक्षा नौ की दुर्गा राणा ने 83.6 अंक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, मंत्री शैलेंद्र कर्णवाल, प्रबंधक रश्मि कर्णवाल, सह प्रबंधक नरेश आनंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें