फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बजाय अल्ट्रासाउंड मशीन को भेजा अन्यत्र

विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने से छह साल से ठप पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को देहरादून भेज दिया है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से उन्हें विकासनगर की दौड़ लगानी पड़ती है। खासकर गर्भवती महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्रों से विकासनगर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक मुहैया कराने के बजाय विभाग यहां मौजूद सुविधाओं में भी कटौती कर रहा है। स्थानीय बाशिंदे सुरेंद्र सिंह चौहान, इंदर सिंह, अमन अरोड़ा, प्रशांत भसीन, अनीता निराला, ममता वर्मा, प्रीतम सिंह चौहान ने बताया कि जौनसार बावर परगने के 100 से अधिक गांवों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने वाले सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्ष 2013 में अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा मुहैया कराई गई थी। लेकिन, यहां रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने से करीब छह साल से मशीन ठप पड़ी थी। बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी साहिया में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने के बजाय गुपचुप तरीके से अल्ट्रासाउंड मशीन को देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल में भेज दिया है। इससे अब स्थानीय लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने की उम्मीद धूमिल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डिप्टी सीएमओ संजीव दत्त ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने के कारण उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड मशीन को अन्यत्र शिफ्ट किया गया है। चिकित्सक तैनात होते ही अल्ट्रासाउंड मशीन सीएचसी को मुहैया करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें