फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को उचित पोषण दिया जाना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पर्वतीय बाल मंच की ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला में मंच के स्वयंसेवकों को बच्चों के पोषण संबंधी जानकारी दी जा रही है। कार्यशाला में मिली जानकारी को मंच के स्वयंसेवक बाल विकास विभाग की माता समितियों को मुहैया कराएंगे, जिससे कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के पोषण का उचित खयाल रखा जा सके।
विज्ञापन

मंच के प्रशिक्षक उमाशंकर ने बताया कि सही पोषण से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रशिक्षक प्रभा रावत ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय बाल नीति, एकीकृत बाल विकास परियोजना, राष्ट्रीय पोषण नीति, नेशनल प्लान ऑफ एक्शन फॉर न्यूट्रीशन की जानकारी मुहैया कराई। प्रभा रावत ने कहा कि सरकारी स्तर पर देश को कुपोषण से मुक्त करने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कहा कि कुपोषण की सबसे अधिक समस्या गरीब मजदूर और मलिन बस्तियों में होती है। ऐसी बस्तियों में माता समितियों को अधिक मेहनत करनी होती है। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे स्वयंसेवकों को माता समितियों के माध्यम से मलिन बस्ती के नौनिहालों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस दौरान पर्वतीय बाल मंच की अध्यक्ष अदिति प्रीत कौर, सुधीर भट्ट, प्रीतम पंवार, आरती, शकुंतला, कविता, रक्षा, द्वारिका प्रसाद नौनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें