फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में खलल डाला तो जाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर शनिवार को विकासनगर कोतवाली में पुलिस थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि चुनाव में खलल डालने वालों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विकासनगर कोतवाली में आयोजित बैठक में पुलिस को अपराधियों की सूची तैयार करने एवं बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जिला बदर करवाने के निर्देश दिए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध की समीक्षा की गई, जिसमें अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई पर सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्मावाला चौकी प्रभारी रणजीत खनेड़ा का कार्य सबसे बेहतर पाया गया। वहीं विकासनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरबर्टपुर चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी का कार्य भी सराहनीय रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि दोनों चौकी प्रभारियों को बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। दूसरी ओर संतोषजनक कार्य नहीं करने पर कुछ चौकी प्रभारियों का जवाब तलब किया गया।
विज्ञापन

बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी, एसएसआई नरोत्तम बिष्ट, एसओ कालसी विपिन बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें