फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के बिलों में अनियमितता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

क्षेत्र में पानी के बिलों में जल संस्थान की ओर से अनियमितता किए जाने की शिकायत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसडीएम से की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जल संस्थान एक नल वाले घरों में भी चार नलों का बिल थमा रहा है। अधिकारियों से कई बार रीडिंग के आधार पर बिल वसूलने की मांग की गई है, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना था कि अधिकांश बस्तियों के घरों में एक ही नल लगा रहता है। इन क्षेत्रों में शहरों की अपेक्षा पानी की खपत भी कम होती है। बावजूद इसके ग्रामीणों को चार नलों का बिल थमाया जा रहा है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे कराने के बाद ही पानी का बिल वसूलने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में यश शर्मा, सुंदर चौहान, शमशाद, राशिद, फरमान, अभिषेक चौहान, विनोद, फारुख, मुंतजिर, मोहित, साहिल, सुधांशु, साहिल पठान, शराफत, रईस, नफीस, अश्वनी, विकास, कमल थापा, सुंदर सिंह, प्रीतम आदि शामिल रहे। एसडीएम कमलेश मेहता ने जल संस्थान से पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें