फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के टीचर लर्निंग सेंटर में चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रदर्शनी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ ही नौनिहालों को बचपन से ही प्रकृति से जोड़ने पर जोर दिया गया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून के प्रवक्ता डॉ. विजय रावत ने कहा कि प्रकृति से बच्चा नैसर्गिक बातें सीखता है। साथ ही उसके मन में बचपन से ही प्रकृति के प्रति लगाव पैदा होता है। कहा कि प्रकृति के प्रति लगाव ही बच्चे को शारीरिक और मानसिक तौर पर विकसित करने में सहायक होता है। प्रशिक्षण के कोआर्डिनेटर प्रकाश चौहान ने कहा कि बच्चे के विकास में प्राकृतिक माहौल ही सबसे अधिक उपयुक्त होता है। प्रकृति से बच्चे की कल्पनाशीलता और सृजन क्षमता भी बढ़ती है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुछ घंटे बच्चों को केंद्र से बाहर खुले मैदान में प्राकृतिक वस्तुओं के साथ खेल खिलाने पर जोर दिया। इस दौरान बीआरपी योगेंद्र नेगी, ऊषा शाह, फातिमा हयात, नाजिमा, संगीता, रमा, सुनीता, निशा, अंजू, मंजू, प्रियंका, सरोज, शाहिना, शशी नवानी, कृष्णा नेगी, एंजल, सोनिया, सोमवती, दिव्या, आंचल, अंजुल, मेरी, दीपमाला, राबिया, गुलनाज, वरीसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सेलाकुई में निकाली रैली
सेलाकुई। सहसपुर ब्लॉक के बीआरसी सेलाकुई में चल रहे दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तहत सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्लोगन लिखे पोस्टरों से लोगों को जागरूक किया। बीआरसी से शुरू हुई रैली हरिपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर समाप्त हुई। रैली में आशा नेगी, विष्णु राणा, रेखा रावत, विनीता गुरुंग, निर्मला कठैत, मीनू, अमिता भट्ट, अनुराधा, रजनी, जाहिदा, ऊषा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें