फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोखंडी और लोहारी में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

चकराता/ साहिया। लोखंडी, बुधेर, लोहारी और देवबन सहित आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार देर रात हुई बर्फबारी से ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गईं। इससे पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में है। चकराता का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं निचले क्षेत्रों विकासनगर, डाकपत्थर और हरबर्टपुर आदि क्षेत्रों में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन

लोखंडी, लोहारी और आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से बारिश शुरू हो गई थी। इससे चकराता बाजार में पूरे दिन लोगों की आवाजाही बहुत कम रही। वहीं देर रात क्षेत्र में बर्फबारी होने लगी। लोखंडी लोहारी निवासी रोहन राणा के मुताबिक बर्फबारी के चलते पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। उधर साहिया और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। ग्रामीण शेर सिंह चौहान, धूम सिंह चौहान, करम सिंह चौहान आदि ने बताया कि पिछली बार भारी बर्फबारी से मटर की फसल खेतों में दब गई थी। इसके बाद बीते दिनों धूप निकलते से मटर की फसल फिर से ठीक हो गई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को हुई ओलावृष्टि से फसलों को खासा नुकसान हुआ है। लोखंडी, लोहारी में भी ओलावृष्टि से मटर की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें