फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठारा मंजरे में 5 साल से पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोठारा मंजरे की दो सौ की आबादी पिछले पांच सालों से पेयजल संकट से जूझ रही है। बस्ती को पेयजल आपूर्ति करने वाली लाइन 2013 में लोखंडी-बायला मोटर मार्ग निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीण दो किमी दूर स्थित प्राकृतिक जलस्रोत से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल लाइन मरम्मत की मांग सभी संबंधित विभागों से की गई। लेकिन, उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पेयजल संकट से जूझ रहे स्थानीय लोगों ने अब एसडीएम चकराता से गांव में पेयजल सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान हंसी देवी, हिमा देवी, तुलाराम, संतराम, कमिया, साधू सिंह, जय सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में लोखंडी-पीपरा-मीनस मोटर मार्ग से बायला तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मार्ग निर्माण के दौरान ठारठा के कोठारा मजरे को पेयजल आपूर्ति करने के लिए बिछाई गई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण करने वाली संस्था पीएमजीएसवाई सहित जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार पेयजल लाइन की मरम्मत की गुहार लगाई। लेकिन, संबंधित विभागों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उधर, एसडीएम बृजेश कुमार ने बताया कि जल संस्थान और पीएमजीएसवाई को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें