फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

वेतन और पेंशन की मांग को लेकर पेयजल निगम के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं की गई, तो कर्मचारी निगम मुख्यालय में आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मोहिनी रोड स्थित पेयजल निगम मुख्यालय में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने मांग की कि पिछले तीन महीने का बकाया भुगतान एक साथ किया जाए। कहा कि जब तक सरकार की ओर से सेंटेज की धनराशि जारी नहीं की जाती महासंघ का प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मचारियों ने विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महासंघ ने मांग की कि जल्द पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित किया जाए। इस दौरान महासंघ के अध्यक्ष प्रवीन सिंह रावत, प्रांतीय अध्यक्ष आरके रोनिवाल, प्रांतीय महामंत्री विजय खाली, धमेंद्र चौधरी, कुशाल सिंह राणा, उमेंद्र रावत, दलीप नेगी, भरत राम, सुशील कुमार, पीसी बहुगुणा, कैलाश चंद्र, अनिल अग्रवाल, एलडी भट्ट, मालती मिश्रा, सुरेंद्र असवाल, प्रदीप पुनेठा, केके पंाडे, विपिन गुप्ता, एमएल डोभाल, सुमित पुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें