फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की अविरलता के लिए गोला पार्क में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गंगा की अविरलता बरकरार रखने और लोकसभा में स्वामी सदानंद का गंगा ड्राफ्ट बिल पास करने की मांग के लिए प्रकृति पर्यावरण संस्थान ने धरना दिया। संस्था के आंदोलन को कांग्रेस और छात्र संगठन आइसा ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को गोला पार्क में धरना देते हुए संस्था के सदस्यों ने कहा कि गंगा की अविरलता के लिए मातृसदन हरिद्वार में स्वामी आत्मबोधानंद अनशन कर रहे हैं। इससे पूर्व इसी आश्रम में स्वामी सानंद गंगा की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग चुके हैं। इसके बाद एक और संत गोपाल दास महाराज अनशन पर बैठे। उनको प्रशासन कहां ले गया, आज तक पता नहीं चल पाया। उन्होंने रोष जताते हुए सरकार से सवाल पूछा कि आखिर कब तक गंगा पुत्र अपने प्राणों का त्याग करते रहेंगे। कांग्रेस ने भी आंदोलन के समर्थन देते हुए पूर्व विधायक गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कुछ देर धरना दिया। धरने के पश्चात संस्था ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। धरने में संस्था की अध्यक्ष बीना चौधरी, भोपाल चौधरी, कल्पेश्वर चौधरी, अनुराग चौधरी, संदीप रावत, आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल सती, बिड़ला परिसर के छात्र संघ उपाध्यक्ष अंकित उछोली, रानी मेवाड़, कामना पुरी व मंजू पंवार आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें