श्रीनगर। विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली सफलता पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। मंगलवार को मतगणना के रुझान आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय गोलापार्क में जुटने शुरू हुए और इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। इस मौके पर प्रदीप तिवाड़ी, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, गणपति भट्ट, वीरेंद्र नेगी, उम्मेद सिंह मेहरा, डा. प्रताप भंडारी, झाबर सिंह, भगत सिंह डागर, हीरा लाल जैन व राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।