फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछेलीखाल के समीप कार खाई में गिरी, पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछेलीखाल के समीप कार के खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों लोग देहरादून से कर्णप्रयाग जा रहे थे। पुलिस दुर्घटना का कारण घना कोहरा मान रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे बछेलीखाल के समीप कार गिरने की सूचना मिलने पर देवप्रयाग और बछेलीखाल से पुलिस बल और आपदा टीम राहत उपकरणों के साथ घटना स्थल पर पहुंची। घन कोहरे की वजह से पुलिस को खाई में उतरने में मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 600 फीट नीचे खाई में पुलिस को कार बुरी तरह से पिचकी हालत में मिली। कार के पास ही पुलिस ने दो शव बरामद किए। मृतकों की शिनाख्त कर्णप्रयाग निवासी प्यारे लाल (65) पुत्र रैत सिंह और उनके पुत्र हरीश लाल (38) के रुप में हुई। काफी कोशिशों के बाद पुलिस ने शवों को सड़क पर पहुंचाया। देवप्रयाग में पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। बताया जाता है कि हरीशलाल चमोली जिले के पोखरी ब्लाक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि सुबह के वक्त बछेलीखाल क्षेत्र में घना कोहरा था। कोहरे की वजह से वाहन चालक सड़क का सही आकलन न कर पाया हो, जिससे यह दुर्घटना हो सकती है। उनको स्वयं घटनास्थल तक पहुंचने के लिए वाहनों की हेड लाइट जलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें