फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल स्पोर्टस प्रमोशन फाउंडेशन की एथलीट प्रतियोगिताओं का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय एथलीट प्रतियोगिता की विभिन्न चैंपियनशिप आंचल रावत, प्रेरणा काला, आदित्य नेगी, तोषी व मनीष के नाम रही। प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए।
विज्ञापन

रविवार को चौरास परिसर स्थित स्टेडियम में स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन की ओर से आयोजित एथलीट प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। एक हजार मीटर अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रेरणा काला व बालक वर्ग में वीरेंद्र सिंह प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर अंडर 14 वर्ग बालक वर्ग में सूजल व बालिका वर्ग में आंचल विजेता रहे। जबकि 200 मीटर अंडर 16 बालक वर्ग में तेजविंदर व बालिका वर्ग में मुस्कान प्रथम स्थान पर रही। इसके अलावा 1500 मीटर अंडर 16 बालिका वर्ग में अनामिका नेगी व बालक वर्ग में प्रभु पहले स्थान पर रहे। ऊंची कूद अंडर 16 वर्ग में अमन असवाल विजेता रहे। मुख्य अतिथि डा. केके गुप्ता, खिलेंद्र चौधरी, जतिनधीर व लखविंदर लक्की आदि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। जीजीआईसी श्रीनगर की छात्राओं ने इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। आयोजक समिति के सचिव केसर कोटियाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में विकास घिल्डियाल, पूजा जोशी, मुकुल पंत, हीरालाल यादव आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें