श्रीनगर। एलटी शिक्षकों ने बैठक आयोजित कर वेतन निर्धारण की विसंगतियों एवं वसूली के आदेश का विरोध किया। रविवार को आयोजित बैठक में शिक्षकों ने कहा कि शासनादेश के अनुरूप ही जनवरी 2006 में वेतनवृद्धि व वेतनमान का निर्धारण किया गया था, जिसमें शिक्षकों की कोई गलती नहीं है। कहा कि 13 साल बाद शिक्षकों से वसूली किया जाना तर्क संगत नहीं है। शिक्षकों ने वसूली के आदेश का विरोध कर न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है। बैठक में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष केके डिमरी, नरेश जमलोकी, राकेश मोहन, संतोष कुमार, टीपी डिमरी, एसएस बिष्ट, चंद्रपाल, दीपक गोड़, दीपेंद्र बिष्ट, शिव सिंह पंवार आदि मौजूद थे।