जोशीमठ। केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित जूनियर वर्ग की 62वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में सुनील गांव के सुशांत ने स्वर्ण पदक जीता है। सुशांत ने प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग मेें आयोजित 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
प्रतियोगिता 15 नवंबर से 7 दिसंबर तक केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित की गई थी सुशांत वर्तमान में एनडीए खडगवासला, पूना में अध्ययनरत हैं। इससे पूर्व भी वह वर्ष 2016-17 में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में जीत दर्ज कर चुका है। सुशांत ने बताया कि निशानेबाजी का शुरुआती प्रशिक्षण उन्होंने पिता विराज कंवाण से लिया। उसके बाद जसपाल राणा शूटिंग एकेडमी से खेल के गुर सीखे। सुशांत के पिता आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। यहां वे शूटिंग कोच के तौर पर कार्य कर रहे हैं। सुशांत की जीत से जोशीमठ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।