गोपेश्वर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान महोत्सव के जिला स्तरीय आयोजन में बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। गोपेश्वर के सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुए आयोजन में 110 बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल संस्थापक राकेश गैरोला ने किया। जिला समन्वयक राजेंद्र प्रसाद थपलियाल ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत 10 से 17 वर्ष तक आयुवर्ग के छात्र-छात्राओं को मंच प्रदान किया जाता है। इस मौके पर मुख्य शिक्षाधिकारी एलएम चमोला, गीता डिमरी, डा. एसपी उनियाल, टीएस रावत, संजय पुरोहित, ओपी पुरोहित, सतीश चमोली, संजय कुमार, धनपति शाह, बीएम तिवारी, वाईएस चौहान, एनएस रावत आदि मौजूद थे।