श्रीनगर। विकासखंड मुख्यालय कीर्तिनगर में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से 13 दिसंबर को युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि महोत्सव में प्रतिभाग के लिए युवाओं को 12 दिसंबर तक विकासखंड मुख्यालय में पंजीकरण कराना होगा।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल टिहरी की ओर से 15 से 40 आयुवर्ग के युवा एवं युवतियों के लिए लोक नृत्य, लोक गीत व एकांकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजयपाल सिंह असवाल ने बताया कि ब्लाक प्रमुख अनीता निजवाला की अध्यक्षता में महोत्सव का आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। बताया कि क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।