फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ गौचर मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। 68वें औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले के अंतिम दिन राजस्थान के कलाकारों ने अपनी बेहतर प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और बेटी बचाओ पर आधारित तीन मिनट की लघु फिल्म मार्मिक और संदेशप्रद रही। मेले के अंतिम दिन मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और विशिष्ट अतिथि थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
मेला मंच पर राजस्थानी कलाकार छोटू राजस्थानी ने सिर पर 19 मटकों को उठाकर कांच के टुकड़ों, गर्म अंगारों और तलवार की धार के ऊपर नृत्य पेश किया। यह नृत्य देख दर्शक हैरान रह गए। कलाकारों ने मयूर नृत्य, राधा कृष्ण, गोपियों ने मथुरा की होली, डांडिया नृत्य की बेहतर प्रस्तुतियां दीं। बाल नृत्यांगना इशिका नेगी और राकेश कुमार की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। समारोह में फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता गढ़वाल राइफल और वॉलीबाल के विजेता बीईजी रुड़की की टीम को 51-51 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिए गए। फुटबॉल के उपविजेता उत्तराखंड पुलिस और वॉलीबाल उपविजेता श्रीनगर ए की टीम को 21-21 हजार नकद और ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया गया। चल बैजयंती के विजेता जीजीआईसी और उपविजेता जीआईसी गौचर के साथ ही बैडमिंटन, मार्च पास्ट, कबड्डी, रस्साकशी, राइफल शूटिंग, भाषण आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। फूड फेस्टिवल में पहाड़ी व्यंजनों के लिए चंदा नेगी को प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, रस्साकशी की विजेता महिला मंगल दल भटनगर को 11 हजार और ट्रॉफी तथा उपविजेता महिला मंगल दल पनाई को 8 हजार और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

इनके अलावा डीएम स्वाति एस. भदौरिया, एसडीएम जीआर बिनवाल, तहसीलदार ओमवीर सिंह, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण, आवाज सुनो पहाड़ों की कार्यक्रम के निर्देशक नरेंद्र रौथाण, बाहर से आई सांस्कृतिक टीमों, संचालक अर्जुन नेगी और सानिया अजीज, डायट प्राचार्य के. सिंह, प्रवक्ता भगवती रावत, रेंजर प्रदीप कुमार गौड़, रावल देवता के पुजारी अनुसूया प्रसाद जोशी और मदन सिंह नेगी, विजय प्रसाद डिमरी, प्रकाश शैली आदि को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। इस बाद प्रदर्शनी कक्ष में लगे विभागीय स्टॉलों में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग का स्टॉल प्रथम, उद्यान विभाग का स्टॉल द्वितीय और उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड का स्टॉल तृतीय रहा।
विज्ञापन


दूरदर्शन के टीवी शो के लिए 21 बच्चों का चयन
गौचर। मेले में कुमाऊंनी लोक गायक ललित मोहन जोशी के सांस्कृतिक कार्यक्रम, इंडिया गॉट टैलेंट तथा डांस इंडिया डांस के ऑडिशन शो भी हुए। इसमें 21 बच्चों को दूरदर्शन के टीवी शो के लिए चयनित किया गया। छटी सांस्कृतिक संध्या पर कुमाऊंनी लोक गायक फौजी ललित मोहन जोशी और साथी कलाकारों ने कई प्रस्तुतियां दीं। शारदा स्वर संगम की ओर से दूरदर्शन चैनल के आवाज सुनो पहाड़ों के कार्यक्रम के लिए 21 बच्चों का चयन किया गया। कार्यक्रम के निर्माता निर्देशक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि ऑडिशन में नृत्य के लिए प्रतिष्ठा, अनन्या, रोहन कुमार, सूरज, अजय सिंह, मोमेंद्र, तथा गीत के लिए अंकुर शाह, अनीता, संगीता, शैलेजा, शुभम, पार्थ, अजय प्रकाश, अंजलि, कुंदन सिंह, अदिति, प्रवेश कुमार, सुबोधकांत, विमल, साक्षी और अनुराग चयनित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें