फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग का हो सुधारीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। मंडल घाटी के औथ-हनुमानचट्टी के ग्रामीणों ने आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते और वैतरणी-गोपेश्वर-मंडल-गुप्तकाशी पैदल मार्ग के सुधारीकरण की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट, सतेंद्र रावत, प्रशांत डिमरी, दिनेश महिपाल, उदय सिंह, वीरेंद्र सिंह, गुड्डी देवी और लीला देवी ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि गोपेश्वर-मंडल-गुप्तकाशी पैदल मार्ग 14 व 15 जून को करीब 15 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन आज तक मार्ग का सुधारीकरण कार्य नहीं हो पाया है। अब रास्ते के क्षतिग्रस्त भाग का दायरा बढ़कर करीब 25 मीटर हो गया है। छह किमी गोपेश्वर-वेतरणी-सिरोखोमा-वैतरणी हल्का वाहन मोटर मार्ग का निर्माण कार्य भी अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। जिला पंचायत के अपर मुख्य कार्याधिकारी एमएस राणा का कहना है कि अभी जिला पंचायत के बजट का आवंटन नहीं हो पाया है। जैसे ही हमें बजट की स्वीकृति मिल जाएगी, रास्ते का सुधारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें