श्रीनगर। पश्चिम बंगाल में अभाविप कार्यकर्ताओं की मौत के विरोध में अभाविप कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। देशभर से अभाविप कार्यकर्ता 30 नवंबर को कोलकाता में विशाल रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंगाल में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर ममता बनर्जी सरकार ने लाठीचार्ज करवा दिया था, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गयी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 30 नवंबर को पूरे देश से अभाविप कार्यकर्ता कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान देश में हो रहे घुसपैठ को रोकने के लिए एनआरसी के मुद्दे को लेकर भी प्रदर्शन करेंगे। पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विनीत चंद्र पोस्ती, छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप राणा, शुभम गोस्वामी, नितीन, ऋषभ आदि मौजूद रहे।