श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी की पांचवीं संध्या में विद्यालयों की प्रतिस्पर्धात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। प्राइमरी वर्ग में सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल श्रीनगर, जूनियर वर्ग में रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर और सीनियर वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंदूखाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मेला स्थल जीआईएंडटीआई में रविवार शाम विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। सीनियर वर्ग में 16, जूनियर वर्ग में 22 और प्राइमरी वर्ग में 17 टीमों ने प्रतिभाग किया। निर्णायकों ने थीम के अनुसार विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों के लिए 6 मिनट का वक्त दिया। सीनियर वर्ग में राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा व तमिलनाडु के लोकनृत्य और जूनियर व प्राइमरी वर्ग में गढ़वाली लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए, जिसमें (सीनियर वर्ग) राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंदूखाल प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर द्वितीय और सेंट थेरेसॉस कान्वेंट स्कूल श्रीनगर तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में रेनबो पब्लिक स्कूल ने पहला, मार्शल पब्लिक स्कूल ने दूसरा और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि प्राइमरी वर्ग में सेंट थेरेसॉस पहले, सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर दूसरे और मार्शल पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रही। शकुंतला रावत, प्रेम मोहन डोभाल, विपिन नौटियाल, डा. सुदेश जुगरान व संजय पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
पीहू नेगी, शुभम मंमगाईं रहे एकल वर्ग के विजेता
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के तहत आयोजित हो रही बैडमिंटन प्रतियोगिता में एकल व युगल वर्ग के मैच खेले गए। एकल वर्ग में पीहू नेगी व शुभम विजेता रहे। जबकि युगल वर्ग में फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे।
मंगलवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबले खेले गए। अंडर-16 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में पीहू नेगी विजेता व श्रृष्टि डोभाल उपविजेता रही। बालक वर्ग में शुभम ममगांई विजेता व अखिल बिष्ट उपविजेता रहे। ओपन बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला पीहू नेगी व उर्वशी रावत के बीच खेला गया, जिसमें उर्वशी रावत विजेता रही। युगल बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला नीतू पंत, पीहू नेगी तथा उर्वशी रावत, रेखा नेगी के बीच खेला गया, जिसमें उर्वशी रावत व रेखा नेगी विजता रहे। बालक युगल वर्ग में शुभम मंमगाई व अखिल बिष्ट की टीम विजयी रही। अन्य वर्गों के फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे।
......
मुस्कान, शिवानी, हरदीप व बिलाल रहे प्रथम
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में जीजीआईसी की मुस्कान व शिवानी प्रथम, चिल्ड्रन एकेडमी की निशाद व काजल द्वितीय व देवभूमि पब्लिक स्कूल की जैसिका चौहान व शैली चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि जूनियर वर्ग में माडर्न जूनियर हाई स्कूल की हरदीप व बिलाल को पहला, चिल्ड्रन एकेडमी की सानिया व आंचल को दूसरा और एसजीआरआर की एंजिला व अंजलि रौथाण को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका में प्रो. डीएस बिष्ट, अभिषेक बहुगुणा व एकता बिष्ट रहे। कार्यक्रम प्रभारी लक्ष्मी रावत व प्रमिला भंडारी ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
>>>>
राजीव
>>>>>>>>
राजीव
>>>>>>>>>>
जारी
सन्दीप