फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि ने पूर्व में ही ठेकेदार को काम न कराने के दिए थे आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। तहसील पौड़ी के अंतर्गत निर्माणाधीन उमरासू-डांडा नागराजा मोटर मार्ग पर जहां पुश्ता ढहने से दो मजदूरों की मौत हुई थी, वहां कार्यदायी संस्था लोनिवि (पीएमजीएसवाई) श्रीनगर ने काम न करने की हिदायत दी थी। लोनिवि ने स्लाइडिंग जोन को देखते हुए ऐसा आदेश दिया था।
विज्ञापन

देवप्रयाग से लगभग आठ किमी आगे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उमरासू से सिद्धपीठ डांडा नागराजा के लिए सड़क का निर्माण हो रहा है। शनिवार को पुश्ता निर्माण के दौरान ढह गया, जिसके मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। लोनिवि (पीएमजीएसवाई) श्रीनगर डिवीजन के अधिशासी अभियंता बीडी जोशी का कहना है कि विगत 22 नवंबर को अधीक्षण अभियंता ने सड़क का निरीक्षण किया था। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पूर्व में की गई रोड कटिंग का मलबा जमा था। वहां पर योजनाबद्ध ढंग से काम कराया जाना था, लिहाजा संबंधित ठेकेदार को उसी दिन बिना तैयारी के काम न कराने के लिखित आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद मजदूरों ने वहां खुदाई शुरू कर दी। खुदाई होते ही पुश्ता ठह गया और मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें