श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में चल रही विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया है। अंतिम दिन गोला फेेंक, लंबी कूद, दौड़ और चक्का फेंक स्पधाएं आयोजित की गई।
एनआईटी मैदान में आयोजित सब जूनियर बालक वर्ग की गोला फेंक में साक्षी व बालक वर्ग में आदित्य नेगी प्रथम रहे। जूनियर बालक वर्ग की गोला फेंक और चक्का फेंक में शशांक रावत सबसे आगे रहे। जूनियर बालिका वर्ग की चक्का फेंक में दुर्गा व गोला फेंक में निकिता रावत ने बाजी मारी। जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में दीक्षा व बालक वर्ग में अर्जुन ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में सोनिका व बालक वर्ग में आदित्य नेगी, जूनियर वर्ग बालक में अर्जुन व सीनियर बालक वर्ग में प्रशांत व बालिका वर्ग में दुर्गा ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में इशा चौधरी व बालक वर्ग में सौरभ सिंह, जूनियर बालक वर्ग में प्रदीप नेगी ने अव्वल रहे। इस अवसर पर उप खेल निदेशक एसके सार्की, जिला युवा कल्याण अधिकारी सत्यपाल नेगी, खेल प्रभारी प्रदीप मल्ल व सहप्रभारी राकेश सेमवाल आदि मौजूद थे।
देहरादून के नाम रही फुटबाल प्रतियोगिता
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आयोजित हो रही फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप देहरादून के नाम रही। विजेता व उपविजेता टीम को एसडीएम मायादत्त जोशी ने पुरस्कृत किया।
शनिवार को एनआईटी खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। फाइनल मुकाबला पौड़ी व देहरादून के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून एक गोल के मुकाबले 4 गोल से विजयी रहा। दून की ओर से चिराग नेगी, अनुराग व शशांक ने गोल किए। पौड़ी की ओर से कैली ने एक गोल किया। विजेता व उपविजेता टीम को एसडीएम मायादत्त जोशी ने ट्राफी प्रदान की। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रदीप मल्ल, राकेश सेमवाल, महेश गिरी, कृपाल सिंह पटवाल आदि ने सहयोग किया।