ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
खेल प्रोत्साहन योजना के तहत शुकर्वार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर वॉलीबाल, कबड्डी, दौड़ व बैटमिंटन आदि प्रतियागिताएं हुईं।
महाविद्यालय खेल परिसर में शुक्रवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी डीपी रतूड़ी ने किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में सीटी क्लब विजेता व यूएसएन उपविजेता रही। कबड्डी में स्टार क्लब प्रथम और पीजी कॉलेज द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में 400 मीटर की दौड़ में आशुतोष प्रथम, युवराज द्वितीय और विवेक राजपूत तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में पूनम प्रथम, रोशनी द्वितीय और संध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में काजल विजेता रहीं। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एम टोलिया, धर्म सिंह रावत, प्रवीन कुमार, विशाल सिंह, आशुतोष, आयुष, विवेक, युवराज, सुशांत, तरनजीत, ऋषि, कपिलदेव पंवार आदि मौजूद रहे।