फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के विकास में कोई कमी न रखें : अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

भाजपा पार्षदों के सम्मान में बृहस्पतिवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी पार्षदों को शुभकामनाएं दीं और जनता के प्रति जवाबदेह बने रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में पार्षद शिव कुमार गौतम, विरेंद्र रमोला, विपिन पंत, विजेन्दर मोघा, सुंदरी कंडवाल, रूपा देवी, ज्योति अशोक पासवान, रामअवतारी पंवार, जयेश राणा, राजेंद्र बिष्ट, रीना शर्मा, अनिता रैना और शारदा देवी आदि पहुंचे थे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी नव निर्वाचित पार्षद जमीन से जुड़कर सेवा कार्य करें। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर कर जनता के विकास में कोई भी कमी न रखें। वार्डों में विकास कार्यों को लेकर जो भी वादे किए हैं उन्हें जमीनी स्तर पर पूरा करने का प्रयास करें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, प्रदीप धस्माना, पंकज शर्मा, सत्यपाल सैनी, रवींद्र राणा, देवेंद्र नेगी, विकास सेमवाल, राजू शर्मा, अमरीश गर्ग, पिंटू कुमार, वीजेंद्र पासवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें