फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व में 15 से शुरू होगा पर्यटन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/रायवाला।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में पर्यटकों के आवागमन के लिए नया ट्रैक 15 दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। इसके बाद पर्यटकों के लिए आवागमन का द्वार खोल दिया जाएगा। वैकल्पिक रास्ता देने के बाद पर्यटक 12 किमी दूरी तक जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।
बता दें, मोतीचूर रेंज में प्रस्तावित टाइगर बाड़ा परियोजना दो वर्षों से लटकी हुई है। इसी के तहत रेंज में रह रहे दो मादा टाइगरों को ट्रेस करने के लिए कॉलर पहनाए जाने की योजना है। फिलहाल बजट के अभाव में बाड़ा बनाने का काम स्थगित है। इस बीच पर्यटकों के लिए वन्य जीवों के दीदार की अनुमति पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। अब पार्क प्रबंधन ने राजस्व को हो रही क्षति से बचने के लिए बीच का रास्ता निकाला है। इसके तहत पर्यटकों के आवागमन को सुचारु करने के लिए नया ट्रैक बनाया जा रहा है। यह कार्य 15 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी ने बताया बाड़ा परियोजना के लिए बीते दो साल से उच्च स्तर पर कार्रवाई चल रही है। बजट के अभाव में यह काम गति नहीं पा सका है। इसके अलावा टाइगरों को आईडी कॉलर पहनाया जाना था। इसके चलते रेंज के प्रवेश द्वार नहीं खोले जा सके थे। फिलहाल 15 दिसंबर से द्वार खोल दिए जाएंगे। इससे न सिर्फ लायन सफारी से जुड़े व्यवसायियों को राहत मिलेगी बल्कि पार्क को भी राजस्व लाभ हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें