फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के नाम पर गंगा में गंदगी करना गलत : डिमरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

धर्म के नाम पर गंगा में गंदगी फैलाना बेहद गलत है। आरती करना, फूल डालना तो बेहतर है, लेकिन पॉलिथीन नहीं फेंकनी चाहिए।
ये बातें बृहस्पतिनार को तीर्थनगरी पहुंचीं बॉलीवुड की पोस्टर ब्वायज फेम अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने मीडिया से कहीं। इस दौरान तृप्ती ने अपने करियर और फिल्मी दुनिया के अनुभव भी साझा किए। मीटू मुहिम पर तृप्ती ने कहा कि यह किसी की भी निजी च्वाइस होती है। फिल्मी दुनिया हो या कोई अन्य जगह। सबके लिए अलग-अलग प्राथमिकता होती है। यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि क्या चुनाव करता है। इस अभियान से बालीवुड के माहौल पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

एक सवाल पर तृप्ती ने कहा कि बालीवुड में लडकों की अपेक्षा लड़कियों के लिए काम का स्कोप ज्यादा है। उन्हें ज्यादा मौके मिलते हैं। मॉडलिंग के रास्ते फिल्मों में प्रवेश करने वाली तृप्ती ने पोस्टर ब्वायज में सनी और बॉबी देओल के साथ काम किया। इसके अलावा निदेशक इम्तियाज अली के साथ लैला मजनूं फिल्म में काम करने का मौका मिला। तृप्ती ने बताया कि बालाजी फिल्म्स के साथ तीन प्रोजेक्ट साइन किए हैं। टाइटल अभी घोषित नहीं है। तृप्ति शुक्रवार को तीर्थनगरी में गंगा आरती में भी शामिल होंगी। इस दौरान तृप्ती ने रनवीर कपूर के साथ काम करने की इच्छा जताई। गढ़वाली फिल्मों को प्रोत्साहित करने के सवाल पर तृप्ती ने कहा कि रनवीर कपूर फिल्म में हों तो वे गढ़वाली फिल्म में भी काम करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें