गैरसैंण। तीन दिवसीय माईथान किसान मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। मेले में महिला मंगल दल कुशरानी का झुमेला नृत्य और स्कूली बच्चों के लोकगीत और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं।
मेले का शुभारंभ करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मेलों के आयोजनों से आपसी सहभागिता में वृद्धि होती है और काश्तकारों को सरकारी योजनाओं की जानकारियां मिलती हैं। उन्होंने मेला समिति को विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। मेला समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की आपसी सहभागिता से मेले का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर अवतार सिंह पुंडीर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, जिला पंचायत सदस्य शकुंतला नेगी और राधा देवी आदि मौजूद थे।