फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीतम व बीना के गीतों पर झूमे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले की पहली भजन संध्या में श्रोता जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और बीना वोरा के सुरों पर जमकर झूमे। सैकड़ों श्रोता देर रात तक गायकों को सुनने पंडाल में जमे रहे।
विज्ञापन

कमलेश्वर महादेव मंदिर मैदान में बुधवार शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत व कमलेश्वर मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने किया। भजन संध्या की शुरुआत देवी-देवताओं और कमलेश्वर महादेव मंदिर के जागर से हुई। इसके बाद भजनों के साथ ही प्रीतम के गानों की झड़ी लगी। प्रीतम के भीमा कठैत और भली सजली कनी सजली मेरी गाजणा पर श्रोता झूम उठे। इसके बाद उन्होंने ढोल सागर और पवाणा की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन नारेणी मेरी दुर्गा भवानी गीत से हुई। संचालन गणेश कुकसाल व राकेश भट्ट ने किया।

मेले में आज
सुबह 9.00 बजे विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता
दोपहर 12.30 बजे नमामि गंगे व स्वच्छ भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण
अपराह्न 2.00 बजे फुटबाल प्रतियोगिता
रात 8.00 बजे श्रीनगर के सितारे ग्रेंड फिनाले

प्रतियोगिताओं ने बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
प्राइमरी बालक वर्ग की मेढ़क दौड़ में युवराज सिंह, कुलदीप व अजारुल और बालिका वर्ग में गार्गी मेवाड़, ऋतिका भंडारी व प्रियांशी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्राइमरी बालक वर्ग की बोरा दौड़ में आशीष नेगी, क्षितिज नेगी व क्षितिज सेमवाल और बालिका वर्ग में शिवानी बिष्ट, जिया सेमवाल व ऋतिका भंडारी ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे। नर्सरी बालक वर्ग की जलेबी दौड़ में शयुष जोशी, मानवेंद्र राणा व पुनेष नेगी और बालिका वर्ग में शरुषी, श्रेया व गीतांजली क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। नर्सरी बालक वर्ग की कुर्सी दौड़ मेें सिकंदर प्रथम, अरनव द्वितीय, अनमोल तृतीय रहे। बालिका वर्ग की इसी स्पर्धा में सृष्टि, अनुराधा व कुमकुम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। नर्सरी बालक वर्ग की चम्मच दौड़ में कार्तिक प्रथम, अंशुमन कलूड़ा द्वितीय, बालिका वर्ग में अशिया पहले, अदिति दूसरे व प्रियंका तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


बेबी शो में आदविक, गौरी, रुद्रांश अव्वल
बैकुंठ चतुर्दशी मेले में शिशु प्रदर्शनी हुई, जिसमें 6 माह से डेढ़ आयु वर्ग में आदविक नेगी प्रथम, नायरा रावल द्वितीय, अद्वविका थपलियाल तृतीय रही। कार्यक्रम प्रभारी अंजना डोभाल ने बताया कि डेढ़ से 3 वर्ष में गौरी पंत, वान्या नेगी व अग्रिया भट्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3 से 5 वर्ष में रुद्रांश सिलस्वाल प्रथम, प्रद्युम्न उनियाल द्वितीय, मिष्ठी तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें