फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात संकाय सदस्यों को नियुक्ति पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। लगभग डेढ़ माह बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के लिए चयनित 11 चिकित्सकों में से 7 को निदेशक चिकित्सा शिक्षा की ओर से नियुक्ति पत्र जारी हो गए हैं। इनमें से 4 चिकित्सकों ने ज्वाइन कर लिया है। हालांकि इनमें से ज्यादातर फैकल्टी/विशेषज्ञ चिकित्सक पहले से यहां काम कर रहे हैं। उनको एक पद बढ़ाकर (पदोन्नति के समान) नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने विगत 4 अक्तूबर को फैकल्टी के विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार लिए थे। इसमें 11 का चयन हुआ था। कमेटी की ओर से चयनित फैकल्टी पर चिकित्सा सचिव की मोहर लगनी थी, जिसके बाद निदेशक चिकित्सा शिक्षा की ओर से संबंधित को नियुक्ति पत्र दिए जाने थे। लेकिन उक्त प्रक्रिया में डेढ़ माह से अधिक समय लग गया।
अमर उजाला ने 17 नवंबर के अंक में डेढ़ माह में भी संकाय सदस्यों को जारी नहीं हुए नियुक्ति पत्र शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस देरी को उजागर किया था। इसके बाद शासन व चिकित्सा शिक्षा विभाग ने हरकत में आते हुए 7 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी और मनोरोग विभाग को फैकल्टी मिल गई है। उक्त दोनों विभागों में फैकल्टी के पद रिक्त चल रहे थे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सीएम रावत ने बताया कि फिजियोलॉजी, एनॉटमी व फार्माकोलॉजी विभाग में फैकल्टी के नियुक्ति पत्र जारी हो गए हैं, जबकि एनीस्थिसिया, कम्युनिटी मेडिसिन व रेडियोलॉजी में जल्द नियुक्ति पत्र मिलने की संभावना है।

पहली पीजी छात्रा बनी एपी
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के एनॉटमी विभाग की पहली छात्रा नियति ऐरेन को सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति दी गई है। डा. ऐरेन पीजी करने के बाद संस्थान में ट्यूटर पद पर तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें