फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में सतह पर आई पर अंतकलह, प्रत्याशी का इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। निकाय चुनाव परिणाम के दो दिन बाद कांग्रेस की अंतर्कलह यहां सतह पर आ गई है। कांग्रेस की ओर से निकाय चुनावों में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ी प्रत्याशी मनोरमा देवली ने यह कहते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन में कई पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की ओर से भितरघात किया गया, जिसके चलते हार हुई है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी और पूर्व में नगर पालिका की सभासद रही मनोरमा देवली ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा कि पार्टी की ओर से टिकट देकर नगर पालिका में निकाय चुनाव लड़ाया गया। कुछ पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया। यहां तक कि भितरघात करते हुए सोशल मीडिया पर मतदान के दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव निशान का समर्थन किया गया। ऐसे में अध्यक्ष पद पर महज 518 वोट ही प्रत्याशी को मिल पाए, जबकि छह सभासद प्रत्याशियों के हिस्से में करीब 1279 वोट मिले। दूसरी ओर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कर्णप्रयाग की प्रत्याशी मनोरमा देवली का इस्तीफा नहीं मिल पाया है। मामले की पूरी जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। भितरघात करने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें