फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटसोर्स कर्मचारियों को हटाने पर उग्र हुए छात्र, दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आउटसोर्स कर्मचारियों पर स्थिति स्पष्ट न किए जाने से आक्रोशित छात्र संघ पदाधिकारियों व छात्र संगठनों ने कुलसचिव का घेराव किया। छात्रों की मांग थी कि काम से हटाए गए कर्मचारियों को बहाल किया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को बिड़ला परिसर छात्रसंघ सचिव राम प्रकाश रैम्स व पूर्व छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडे के नेतृत्व में छात्रों ने कुलसचिव का घेराव किया। छात्रों ने आक्रोश जताया कि विवि प्रशासन ने कई आउटसोर्स कर्मचारियों की छटनी कर दी है, जिससे उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन इस निर्णय के पीछे बजट की कमी बता रहा है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हटाए गए कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं लिया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं विवि के कुलसचिव ने कहा कि छात्रों को समझा दिया है। बजट की कमी के चलते यह निर्णय लिया गया है। वार्ता करने वालों में अतुल सती, देवकांत देवराड़ी, राम प्रकाश रैम्स, पूजा भंडारी, रेशमा, नितिन मलेठा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें