श्रीनगर। व्यापार सभा ने प्रगतिशील मंच की ओर से 21 नवंबर के बंद को समर्थन नहीं दिया है। व्यापार सभा का कहना है कि 21 नवंबर से बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ है। ऐसे में बाजार बंद रखना उचित नहीं है।
शनिवार को व्यापार सभा की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 नवंबर को प्रगतिशील जनमंच के बाजार बंद को समर्थन नहीं दिया जाएगा। व्यापार सभा अध्यक्ष बासुदेव कंडारी ने कहा कि एनआईटी के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को उनका पूरा समर्थन है, लेकिन 21 नवंबर को बाजार बंद रखना उचित नहीं है क्योंकि इसी दिन से बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ होना है। बैठक में जिलाध्यक्ष जयदेव सडाना, कुंवर सिंह पंवार, जगदीप रावत, अवनीश सडाना, प्रवीण अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल व देवेंद्रमणि मिश्रा आदि मौजूद थे।