फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलीबगड़ में हाईवे पर खिसककर आई चट्टान, सुचारु यातायात में आ रही दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य से देवलीबगड़ में लगभग पचास मीटर हिस्से में वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी है। यहां चट्टान कमजोर होने के कारण मलबा और बोल्डर बार-बार हाईवे पर आ रहे हैं। सेना और आईटीबीपी के साथ ही यहां यात्रा के बड़े वाहन बार-बार फंस रहे हैं, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर गौचर से हेलंग तक ऑलवेदर रोड परियोजना का कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर चल रहा है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास) की ओर से नंदप्रयाग, सोनला, देवलीबगड़, भकुंडा जैसी जगहों पर तीखे मोड़ पर हिल कटिंग कर हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। हालांकि यहां वाहनों की आवाजाही लायक सड़क बनाई गई है लेकिन देवलीबगड़ में चट्टानी भाग कमजोर होने से मलबा और बोल्डर हाईवे किनारे आ रहे हैं। देवलीबगड़ में एक माह पूर्व हिल कटिंग कार्य के दौरान चट्टान खिसककर हाईवे किनारे आ गई थी। एनएचआईडीसीएल की ओर से यहां लगातार मलबा हटाने का काम किया जा रहा है, लेकिन हिल साइड बोल्डर अटके होने के कारण सेना और आईटीबीपी के साथ ही यात्रा के बड़े वाहनों को गुजरने में दिक्कतें हो रही हैं। यहां पचास मीटर हिस्से में आवाजाही खतरनाक बनी है। बारिश होने पर यहां दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। एनएचआईडीसीएल के जीएम आरसी मिश्रा का कहना है कि देवलीबगड़ में हिल साइड अटके मलबे का निस्तारण कर दिया जाएगा। यहां एक बोल्डर हाईवे पर आकर अटक गया है। कठोर पत्थर होने के कारण इसे ड्रिल मशीन से भी नहीं हटाया जा सका है। जल्द ही बोल्डर को जेसीबी से हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें