फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राड़ीबगड़ कैंटीन से सीधे मिलेंगी पूर्व सैनिकों को सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। राड़ीबगड़ स्थित सेना की कैंटीन से सामान लेने के लिए अब पूर्व सैनिकों को रुद्रप्रयाग और कौसानी से एनओसी लाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कैंटीन से जुड़े पूर्व सैनिक सीधे कैंटीन कार्ड से ही सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन कल्याण समिति के अध्यक्ष देवराम मेहरा ने बताया कि पूर्व में पिंडर घाटी के देवाल, थराली और नारायणबड़ तीनों ब्लाकों के पूर्व सैनिकों को कैंटीन की सुविधा रुद्रप्रयाग और कौसानी की कैंटीन से मिलती थी। कुछ समय बाद थराली में राड़ीबगड़ स्थित आर्मी की कैंटीन खोली गई। यहां से सुविधाएं लेने के लिए तीनों ब्लाकों के पूर्व सैनिकों को रुद्रप्रयाग और कौसानी की कैंटीन से एनओसी लानी पड़ती थी। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि समिति ने इस संबंध में नौ माउंटेन ब्रिगेड जोशीमठ को अपनी समस्या बताई और इसका निस्तारण कर दिया गया। अब यहां के पूर्व सैनिक सीधे कैंटीन कार्ड से ही रानीबगड़ की कैंटीन से सुविधाएं ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें