फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह बाद भी नियुक्त नहीं हो पाए संकाय सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एक ओर राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में फैकल्टी/विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लगभग डेढ़ माह बाद भी चयनित की गई फैकल्टी को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं। फैकल्टी (संकाय सदस्यों) की कमी का असर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ रहा है। जबकि कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था भी पटरी पर नहीं आ रही है। चिकित्सा शिक्षा विभाग चुनाव आचार संहिता का हवाला दे रहा है। जबकि नियुक्ति प्रक्रिया आचार संहिता लागू होने से पूर्व शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

वर्तमान में राजकीय मेडिकल कॉलेज के टीबी एवं चेस्ट रोग, मनोरोग, माइक्रोबायोलॉजी और पीएमआर विभाग में एक भी फैकल्टी नहीं है। टीबी एवं चेस्ट रोग व मनोरोग विभाग में ताले लटके हुए हैं। वहीं पीएमआर फीजियोथेरेपिस्ट और माइक्रोबायोलॉजी विभाग एमएसएसी कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है। इसके अलावा जनरल मेडिसिन विभाग में दो, कम्युनिटी मेडिसिन, बाल रोग व स्त्री रोग विभाग में तीन-तीन और नेत्र रोग व रोडियोडायग्नोसिस विभाग में एक-एक संकाय सदस्य हैं। इसके अलावा अन्य विभागों में भी संकाय सदस्यों की भारी कमी है। लंबी इंतजारी के बाद शासन ने विगत चार अक्तूबर को विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार आयोजित किए थे, लेकिन अभी तक चयनित उक्त चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं। निदेशक चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तराखंड प्रो. आशुतोष सयाना ने बताया कि एक-दो दिन में नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। आचार संहिता की वजह से विलंब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें