फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री होगी जब्त, अतिक्रमण भी हटेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिले में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने और जगह-जगह निर्माण सामग्री रखी होने से जिले में ट्रैफिक प्लान बिगड़ रहा है। सड़कों के किनारे अतिक्रमण भी हो रहा है। लिहाजा पुलिस, तहसील प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री को जब्त कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही अतिक्रमण चिह्नित कर उसे हटाने की योजना जल्द तैयार करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री से जाम लग रहा है और अतिक्रमण हो रहा है। लिहाजा निर्माण सामग्री को जब्त करें। डीएम ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के बाद सड़क किनारे व्हाइट लाइन की मार्किंग कराई जाएगी। नगर में सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित एसडीएम को दे दिए हैं। इस मौके पर बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कड़, पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, एडीएम एमएस बर्निया, पुलिस उपाधीक्षक मिथलेश कुमार और एआरटीओ एलबिन रॉक्सी के साथ ही कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें