फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट परीक्षा 26 को

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के श्रीनगर, पौड़ी एवं बादशाही थौल परिसरों में स्नातकोत्तर कक्षाओं के तृतीय सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अजीम प्रेम जी फाउंडेशन की ओर से कैंपस प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया जाएगा। करियर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेवा केंद्र के निदेशक प्रो.सीएस सूद ने बताया कि प्लेसमेंट के लिए गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में 26 नवंबर को लिखित परीक्षा होगी, जिसमें रसायन, भौतिकी, गणित, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी व हिंदी विषयों के छात्र प्रतिभाग करेंगे। लिखित परीक्षा में सफल छात्रों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। बताया कि छात्र बिड़ला परिसर में स्थित प्लेसमेंट कार्यालय में 24 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें