फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीसी में 158 ट्रेडसमैनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी में विभिन्न प्रांतों से पहुंचे 158 ट्रेड्समैनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण का महत्व समझातेे हुए बल में उनकी भूमिका के बारे में बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी में प्रथम बीआरटीसी ट्रेड्समैन (जलवाहक) दिवस को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बिहार से 76, राजस्थान-40, उत्तरप्रदेश 28 के साथ ही महाराष्ट्र, मध्यमप्रदेश व पश्चिम बंगाल से पहुंचे कुल 158 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। समारोह में प्रशिक्षुओं को कोर्स समन्वयक प्रकाश चंद्र जोशी, एसओ आरबी राय, मुख्य आरक्षी बलदेव आदि ने प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। बताया कि 11 सप्ताह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 682 कक्षाएं संचालित की जाएंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार करने के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर डा. विनय अग्रवाल, कमांडेंट डा. ममता अग्रवाल व विशाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें