श्रीनगर। चौरास में आयोजित शहीदी मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं की जूनियर वर्ग चैंपियनशिप रैनबो पब्लिक स्कूल व सीनियर वर्ग चैंपियनशिप सैंजो पब्लिक स्कूल चौरास के नाम रही। मेले में संस्कृति, खेलकूद व शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
चौरास में आयोजित हो रहे शहीदी मेले का बुधवार शाम को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीनगर के पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन ने कहा कि शहीदों की स्मृति में मेले का आयोजन सच्ची श्रद्धांजलि है। मेले में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्राइमरी वर्ग की परेड और झांकी प्रतियोगिता में मार्शल स्कूल श्रीनगर प्रथम, रैनबो पब्लिक स्कूल द्वितीय व सरस्वती शिशु मंदिर मढ़ी चौरास तृतीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग के सोलो डांस और ग्रुप डांस में सैंजो स्कूल, रेनबो स्कूल व मार्शल स्कूल ने क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग की सोलो डांस प्रतियोगिता में सैंजो स्कूल की श्रेया भट्ट ने पहला, रेनबो की साक्षी दूसरा, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रीतम व मार्शल स्कूल के प्रियांशु ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा सीनियर वर्ग की परेड प्रतियोगिता में मार्शल स्कूल प्रथम, रेनबो द्वितीय व सैंजो स्कूल तृतीय रहा। झांकी में रेनबो सरस्वती विद्या मंदिर एवं मार्शल स्कूल ने क्रमश: पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस में सैंजो ने प्रथम, रेनबो ने द्वितीय व जीजीआईसी किलकिलेश्वर ने तृतीय स्थान कब्जाया। जबकि ग्रुप डांस में सैंजो ने पहले, रेनबो ने दूसरे व सरस्वती विद्या मंदिर तीसरे स्थान पर बाजी मारी। जूनियर वर्ग की सोलो सांग प्रतियोगिता में रेनबो की ऋतु अव्वल रही। जबकि मार्शल स्कूल की निम्रा द्वितीय एवं सैंजो स्कूल के देवाशीष तृतीय रहे। दूसरी ओर, जूनियर वर्ग के सोलो डांस में मार्शल स्कूल प्रथम व ग्रुप डांस में सैंजो स्कूल प्रथम, रेनबो द्वितीय व मार्शल स्कूल तृतीय रहा। जूनियर वर्ग की परेड व झांकी प्रतियोगिता में रेनबो स्कूल ने पहला स्थान कब्जाया । जबकि मार्शल स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की परेड प्रतियोगिता में सैंजो स्कूल तृतीय रहा। सोलो डांस में मार्शल स्कूल ने बाजी मारी। प्राइमरी सोलो सांग प्रतियोगिता में रेनबो के दिपेंद्र प्रथम, सैंजो की दीक्षा द्वितीय व मार्शल स्कूल की रक्षिता तृतीय रही।