फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजू घोष मेले के पहले दिन चढे 20 निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कोट के कांडा स्थित मंजू घोषेश्वर मंदिर में विशेष पूजा अर्चन के बाद मंजूघोष मेले का आगाज हुआ। मंजूघोष मेला छोटा कांडा के नाम से जाना जाता है। मेले के पहले दिन देवताओं के 20 निशाण (देव प्रतीक) चढ़ाए गए। मनोकामना पूर्ण होने पर दूर दराज से श्रद्धालु यहां निशाण चढ़ाने आते है। मेला आयोजन समिति के अनुसार 18 निशान बड़ा कांडा के दौरान चढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

श्रीनगर से करीब 13 किमी दूर कांडा में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय मंजूघोष मेले का शुभारंभ हुआ। हर वर्ष दिवाली के अगले दिन से मंजूघोष मेला (छोटा कांडा व बड़ा कांडा) मेला आयोजित किया जाता है। कांडा गांव में मंजूघोषेश्वर व महाकाली मंदिर स्थित है। मेले में दूर दराज के ग्रामीण मनोकामना पूर्ण होने पर निशान (देव प्रतीक) चढ़ाते हैं। इस दौरान श्रद्धालु मेले में ढोल दमाऊं की थाप पर जमकर झूमे। मेला समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंजूघोष मंदिर के द्वार खोले गए। छोटा कांडा के दौरान 20 निशाण (देव प्रतीक) चढ़ाए गए हैं। सबसे पहले मरोड़ा गांव व सबसे बाद में बेलकंडी गांव का निशाण चढ़ाया गया। भट्ट ने बताया कि 38 निशाण पंजीकृत किए गए हैं। शेष निषाण बड़ा कांडा (शुक्रवार को) के दौरान चढ़ाए जाएंगे। मंजूघोष महादेव मंदिर कामदाह डांडा पर स्थित है। शिव पुराण के अनुसार इस पर्वत पर भगवान शिव ने तपस्या की थी। कामदेव ने उनकी तपस्या को भंग करने के लिए फूलों के बाण चलाकर उनके भीतर कामशक्ति को जागृत किया, जिस पर भगवान शंकर ने क्रोधित होकर कामदेव को भष्म कर दिया। तब से यह पर्वत कामदाह पर्वत कहा जाता है। जो बाद में कांडा के नाम से प्रचलित हो गया। मेले के दौरान भीमलचंद, दिनेश भट्ट, प्रेमलाल कोषाध्यक्ष आदि मौजूद थे।

पहले होती थी पशु बलि
श्रीनगर। करीब डेढ़ दशक पूर्व मंजूघोष मेले के दौरान पशु बलि चढ़ाई जाती थी, लेकिन अब यहां पशु बलि पूर्ण रूप से बंद हो गई है। अब श्रद्धालु केवल निशाण (देव प्रतीक) ही चढ़ाते हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहता है भारी पुलिस बल
श्रीनगर। मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां भारी पुलिस बल तैनात किया जाता है। बृहस्पतिवार को छोटा कांडा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ धन सिंह तोमर व कोतवाल एनएस बिष्ट मय फोर्स दिन भर मौजूद रहे।

मेले में जमकर हुआ पॉलिथीन का प्रयोग
श्रीनगर। मेले में लगी दुकानों में जमकर पॉलिथीन का प्रयोग किया गया। स्टॉप टीयर्स संस्था के प्रमोद बमराड़ा ने पॉलिथीन के प्रयोग पर नाराजगी जताते हुए इसकी शिकायत एसडीएम मायादत्त जोशी से की। मायादत्त जोशी ने पॉलिथीन प्रयोग पर सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

>>>>>>>>>
राजीव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें