फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया बग्वाल पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन

ऋषिकेश। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी दिवाली पर्व को गढ़वाल के प्रमुख त्योहार बग्वाल के रूप में मनाया गया। मंगलवार को लोगों ने घरों में गायों की पूजा अर्चना कर उन्हें मंडुवे और चावल से बने पकवानों का भोग लगाया। साथ ही गाय माता के सींग में सरसों का तेल लगाकर फूलमालाओं से सजाया। गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने बताया कि पहाड़ में छोटी दिवाली को बग्वाल पर्व और दिवाली के ठीक ग्यारह दिन बाद ईगास बग्वाल पर्व के रूप में मनाया जाता है। डॉ. नेगी ने बताया कि इस दिन रक्षा बंधन पर हाथ पर बंधे रक्षासूत्र को बछड़े की पूंछ पर बांधकर मन्नत पूरी होने के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है। पहाड़ में बग्वाल और गोवर्धन पूजा दोनों ही दिन गाय माता की पूजा कर उनको पूड़ी, पकोड़े, स्वाले, चावल और मंडुवे से बने पकवानों का भोग लगाया जाता है।
विज्ञापन

------
शहीदों की याद में सादगीपूर्ण दिवाली मनाने की अपील
ऋषिकेश। गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने क्षेत्रवासियों से देश के लिए बलिदान देने वाले उत्तराखंड, ऋषिकेश के वीर अमर शहीद जवान विकास गुरुंग, हमीद सिंह पोखरियाल और प्रदीप रावत की याद में सादगीपूर्ण और प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें