फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली फेस्ट पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की ओर से दिवाली फेस्ट मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। फेस्ट में नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 250 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का हंस कल्चरल सेंटर के प्रभारी प्रदीप राणा व ओआईएमटी प्रबंधन समिति के सचिव अंशुमन ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर बीएड की छात्रा ज्योति वर्मा, अपर्णा रावत, पूनम, सुजाता, रीना, शिवानी, दिव्या ने कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की। बीएड के योग साधक कैलाश, शुभम व धनंजय ने योगासनों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। फेस्ट में छात्र छात्राओं ने कैरम, टेबिल टेनिस, चैस, एकल व समूह नृत्य, गीत, रंगोली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दीपावली फेस्ट में छात्र छात्राओं की ओर से लगाए गए फूड, हैंडीक्राफ्ट व गेम के स्टाल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

फेस्ट में उत्तराखंड के कुमाऊं, जौनसारी, टिहरी व पौड़ी की लोक संस्कृति पर आधारित लोक गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में त्रिकांत शर्मा व अभिषेक अनेजा की वाइल्ड लाइफ, फैशन, स्ट्रीट, लैंडस्केप सहित विभिन्न विषयों पर लगी फोटो प्रदर्शनी ने सबका मन मोह लिया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजुल दत्ता ने कहा कि फेस्ट का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना व रचनात्मक क्रियाकलापों के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर जी सुकुमार, राजेंद्र सिंह रावत, डॉ. पूनम थपलियाल, प्रमोद उनियाल, डॉ. राजेश मनचंदा, डॉ. आम्रपाली भंडारी, डॉ. नरेंद्र पंवार, डॉ. मनमोहन लखेड़ा, डॉ. विकास गैरोला, आलोक उनियाल, सनिल रावत, सचिन गर्ग, नवीन द्विवेदी, कैलाश जोशी, अनिल रणाकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें