फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट में निर्माण कार्य का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। पशुलोक श्यामपुर में ग्रीन बेल्ट की भूमि को खुर्द बुर्द करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। विस्थापित क्षेत्र ब्लॉक एबीसी विकास समिति ने जिलाधिकारी टिहरी व पुनर्वास अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह बिष्ट ने ज्ञापन देकर कहा है कि विस्थापित क्षेत्र पशुलोक श्यामपुर भाग- बी में ग्राम डोबरा वालों को 1 से 60 तक आवासीय भूखंड वर्ष 2001 से 2003 तक आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन

आवासीय भूखंड संख्या 59 व 60 में लगी हुई भूमि को पुनर्वास विभाग ने ग्रीन बेल्ट के रूप में दर्शाया था, जोकि पुराने मानचित्र में भी अंकित है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए विस्थापित क्षेत्र को सौंदर्यीकरण करने के लिए तत्कालीन अफसरों ने ग्रीन बेल्ट के रूप में भूमि जनहित में छोड़ी थी। ग्रीन बेल्ट की भूमि पर अधिकारियों व प्रॉपर्टी डीलरों ने मिलीभगत से भवन निर्माण कार्य शुरू करवाया है। चेतावनी दी है कि ग्रीन बेल्ट में हो निर्माण कार्य पर अंकुश नहीं लगा तो पशुलोक श्यामपुर के समस्त विस्थापित परिवार मानवाधिकार आयोग का रुख करेंगे। ज्ञापन देने वालों में विजय सिंह राणा, नत्थी सिंह बिष्ट, रूपचंद सिंह नेगी, मुंशी सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
कोट्स
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। सोमवार को जांच की जायेगी। अभी समिति ज्ञापन मेरे पास नहीं आया है। ज्ञापन मिलता है तो शिकायतकर्ता पक्ष से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके गुप्ता, अधिशासी अभियंता, पुनर्वास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें