ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । देवभूमि उत्तरांचल उद्योग व्यापार मंडल व अतिशबाजी विक्रेता संध ने मुखर्जी मार्ग पर आतिशबाजी बाजार लगाने के लिए अनुमति मांगी है। इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। बृहस्पतिवार को मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में सभी व्यापारी उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि विगत कई वर्षों से दीपावली के मौके पर पटाखा व्यापारी मुखर्जी मार्ग पर दुकान लगाते आ रहे हैं।
मुखर्जी मार्ग अन्य बाजारों की अपेक्षा अधिक चौड़ा व सुरक्षित है। इस वर्ष उपजिलाधिकारी कार्यालय से पटाखा व्यापारियों को अनुमति पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी प्रेमलाल से मुखर्जी मार्ग पर पटाखा व्यापारियों को दुकान लगाने के लिए अनुमति जारी करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ललित सक्सेना, प्रवेश कुमार, कुलविंदर सिंह, पियूष खुराना, विकाश अग्रवाल, नितिन सक्सेना, राजू, कमल, दीपक, रमनीश, संजय कपूर, सूरज पुंडीर, नीरज धीर, विकाश, सूरज शर्मा, आदि मौजूद थे।