फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति के आदेश को नहीं माने रहे हैं कुलसचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के कुलसचिव कुलपति के आदेश को भी नहीं मान रहे हैं। कुलपति ने विवि के सुरक्षा विभाग को नियंता कार्यालय के अधीन किए जाने का आदेश जारी किया था, लेकिन एक सप्ताह बाद भी इस पर अमल नहीं किया गया है। उक्त विभाग अभी भी कुलसचिव के अधीन है। कुलपति को कहना है कि उन्होंने आदेश जारी कर दिया है, इस पर अमल करना कुलसचिव का जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

बीते 23 अक्टूबर को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने एक आदेश में कहा था कि विवि की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारु कार्य व्यवस्था अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों (बीएचयू, एएमयू) की भांति विवि के सुरक्षा विभाग को तत्काल प्रभाव से नियंता कार्यालय के अधीन किया जाता है। विवि में अनुशासन एवं सुरक्षा संबंधित समस्त गतिविधियां मुख्य नियंता कार्यालय द्वारा संचालित की जाएंगी एवं विवि के सुरक्षा अधिकारी/ प्रभारी मुख्य नियंता के निर्देशन में कार्य करेंगे, लेकिन आदेश जारी होने एक सप्ताह बाद भी कुलसचिव डा. एके झा ने आदेश पर अमल नहीं किया है। कुलपति ने कहा कि उन्होंने आदेश जारी कर दिया है। आदेश पर अमल क्यों नहीं हुआ इस संबंध में कुलसचिव से पूछा जाएगा। वहीं इस संबंध में कुलसचिव से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें